Accident

खुशियों का माहौल बदला मातम में, भाई की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सिमरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शादी वाले घर में मातम पसर गया। शादी के बाद बाइक से लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी के अली हुसैन के भाई इम्तियाज की बारात भोजपुर जिला के गजराजगंज गई थी। मंगलवार को बारात बाहर लौट रही थी। अली हुसैन और उनके मामा के साथ बाइक से लौट रहे थे। मझवारी मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में अली हुसैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने तत्काल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार को उसकी बहन की बारात आने वाली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button