CRIME

किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित हुआ गिरफ्तार

बीआर दर्शन। बक्सर

धनसोई थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी कहीं से लौट रही थी। उसी गांव के एक युवक ने जबरन किशोरी को पकड़ लिया। युवक किशोरी को लेकर खेत में चला गया। युवक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह से घर लौट कर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गांव का ही शेरखान है। धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button