OTHERS

करंट के चपेट में आने से युवक की माैत, परिवार में मचा काेहराम

 

बीआर दर्शन | बक्सर

ससुराल में शादी समाराेह में भाग लेने आए युवक की माैत करंट के चपेट में आने से हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद घर में काेहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के हरेराम राम के पुत्र रघुनाथ राम 33 वर्ष अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में आया था। घर में शादी का माहाैल था। शादी समाराेह काे लेकर युवक बुधवार काे वह घर में कुछ कार्य कर रहा था। इसी दाैरान युवक करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। आसपास के लाेगाें ने किसी तरह से युवक काे करंट के चपेट से निकाल सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में युवक की माैत हाे गई। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। युवक के माैत के बाद घर में काेहराम मच गया। परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया है। परिजनाें से आवेदन मिलने के बाद मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों के लिए आर्थिक मदद की मांग प्रशासन से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button