कनेहरी गांव के खलिहान में लगी आग, हजारों बोझा धान जलकर राख

बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव के दक्षिण खलिहान में आग लगने से हजारों बोझा धान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आगलगी के कारणों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात दो बजे के करीब कनेहरी गांव के बाहर बने खलिहान में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास खलिहानो में सोए किसानों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर एक अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंच करीब तीन घंटे की मेहनत से आग बुझाने में सफलता मिली। आशंका जताया जा रहा है को यह काम असमाजिक तत्वों का है।
आगलगी की घटना में कनेहरी के दीनानाथ राम, ज्योति राम, प्रमोद राम , बगेदन राम, अछय लाल राम, हरि नारायण राम, मनोज राम, सुभाष राम के धान का बोझा जला है। सभी छोटे किसान है। बड़े किसानों के खेत पेसगी लेकर खेती करते थे। धान की फसल को काट कर खलिहान में इकट्ठा किए थे। घटना के बाद किसानों का बुरा हाल हो गया।
हरपूर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामाशीष साह और सरपंच फूटूचाद सिंह द्वारा राजपुर अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दी गई। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी टीम को भेजा गया था। किसानो द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा।