एसपी ने रात में कई थाना का औचक निरीक्षण, डुमरांव में नदारद मिले ओडी पदाधिकारी
विधि -व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिया निर्देश कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

बीआर दर्शन। बक्सर
विधि-व्यवस्था काे लेकर प्रभारी एसपी दीपक बरनवाल ने डुमरांव थाना समेत अन्य थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना के संसाधन, रख-रखाव, व्यवस्था काे लेकर जांच किया। कमी मिलने पर उसे दूर करने का भी निर्देश दिया। इस दाैरान डुमरांव थाना में ओडी पदाधिकारी के नहीं दिखने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिया है। एसपी के औचक निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियाें में हड़कम्प मच गया।
प्रभारी एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार काे डुमरांव, सिकराैल, नावानगर और साेनवर्षा समेत अन्य थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान थाना भवन, थाना हाजत, परिसर, पुलिस बैरक के साथ पुलिस के अाउट टर्न का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान थानाध्यक्ष काे थाना की साफ-सफाई, आगंतुक से अच्छा व्यवहार, कांड का निष्पादन, गुणावत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दाैरान डुमरांव थाना में ओडी पदाधिकारी माैजूद नहीं मिले। जिसे लेकर डुमरांव एएसपी राज काे जांच के बाद रिपाेर्ट साैंपने का निर्देश दिया। उन्हाेंने बताया कि रिपाेर्ट संताेषजनक नहीं मिलने पर संबंधित ओडी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी के औचक निरीक्षण के दाैरान पुलिसकर्मियाें में हड़कम्प मच गया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दाैरान थानाध्यक्षाें काे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियाें काे कार्रवाई की चेतावनी भी दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियाें पर कार्रवाई की भी बात कही। बता दें कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ थानाध्यक्षाें से एसपी ने शाेकाॅज भी किया है। वहीं राजपुर थाना निरीक्षण के दाैरान साफ-सफाई काे लेकर राजपुर थानाध्यक्ष काे फटकार भी लगाया था। एसपी के कड़े तेवर काे देख थानाध्यक्ष सकते में हैं।