OTHERS

ईद की नमाज के गले मिल दी बधाई, बक्सर में सौहार्द का संदेश

 

बीआर दर्शन | बक्सर

ईद का पर्व सोमवार को जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज ने नमाज अदा कर शांति और सद्भाव की कामना की। नमाज के बाद गले मिल एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर नगर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में इबादतगारों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही।

ईद की नमाज को लेकर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया। मेन रोड से सिंडिकेट नहर रोड तक वाहनों का परिचालन बंद रखा गया। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार, टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहा।

नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी ने ईद के मौके पर नगरवासियों को शुभकामनाएं दी और आपसी भाइचारे व सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बक्सर शुरु से ही गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर पर्व-त्योहार मनाते हैं।

शहर के विभिन्न इलाकों में भी ईद का उत्साह देखा गया। ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। हिंदू-मुस्लिम समुदायों के लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया, जिससे आपसी एकता और प्रेम का वातावरण और भी सशक्त हुआ। नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस मौके पर अपने संदेश दिए और समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button