CRIME

आरपीएफ ने चलाया अभियान, रेलवे के विभिन्न धाराओं में 17 धराए

 

बीआर दर्शन | बक्सर

रेलवे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को आरपीएफ ने स्थानीय स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न धाराओं के तहत 17 रेल यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश पंडा के निर्देश पर गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों के महिला और दिव्यांग बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 14 यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं चेन पुलिंग के आरोप में तीन यात्रियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल 55 व्यक्तियों को बक्सर स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से घूमने वाले, फेरी लगाने वाले, दिव्यांग एवं महिला कोच में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button