आजाद पासवान की हत्या मामले में भीम आर्मी और सुभासपा ने निकाला आक्रोश मार्च

बीआर दर्शन | बक्सर
बासुदेवा ओपी क्षेत्र में हुए आजाद पासवान को हत्या में मामले में बुधवार सुभासपा और भीम आर्मी द्वारा संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च किला मैदान से शुरू होकर पुलिस चौकी, ज्योति चौक एवम अंबेडकर चौक होते हुए बक्सर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास पहुंची। आक्रोश मार्च को सूचना पर पहले से ही कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद रखा गया था। कलेक्ट्रेट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनाती की गई थी।
7 अगस्त को बाइक सवार आरोपितों ने पूर्व नक्सली सह सुभासपा नेता आजाद पासवान को गोली मार दी गई थी। इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित सुभासपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में सैकड़ों की संख्या में पूरे जिले से कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। जिनके द्वारा जमकर नारे बाजी किया जा रहा है।अक्रोशित लोगो की मांग है की पूर्व नक्सली आजाद पासवान के हत्यारे को फांसी के साथ साथ परिजनो की सुरक्षा और आजाद पासवान के बेटे को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे।
आक्रोश मार्च में शामिल भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति ने कहा की हमारे समाज के सक्रिय नेतृत्व कर्ता थे। आजाद पासवान उनकी हत्या कर दी गई और आज तक एक भी अपराधियो की गिरफ्तारी नही की गई। उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया नही कराया गया। उनके परिवार को कोई भी हथियार का लाइसेंस नहीं दिया गया। शासन और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। जिले में अपराधियो का मनोबल बढ़ा हुआ है।