अहिरौली से शुरू हुआ पंचकोसी मेला, श्रद्धालुओ ने किया माता अहिल्या का पूजन

बीआर दर्शन। बक्सर
पंचकोसी यात्रा का आरम्भ शनिवार को अहिरौली स्थित अहिल्या धाम से हुआ। संतों ने सुबह रामरेखा घाट पर गंगा स्नान कर आरती पूजन किए। फिर, यात्रा के प्रथम पड़ाव अहिरौली पहुंचे जहा माँ अहिल्या का पूजन किया गया।
अहिरौली में संतों और श्रद्धालुओं ने माता अहिल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर पकवान का प्रसाद ग्रहण किया। कहा जाता है कि गौतम ऋृषि के श्राप से पत्थर बनी माता अहिल्या का इसी यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम ने उद्धार किया था। अहिरौली मंदिर के आसपास काफी संख्या में अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। जहां श्रद्धालु विभिन्न सामान की खरीदारी कर रहे थे। दूसरी ओर, बच्चों के मनोरंजन के भी भरपूर इंतजाम थे। काफी संख्या में लोगों ने पंचकोसी परिक्रमा के पहले दिन अहिरौली में पूजा-अर्चना कर परंपरा का पालन किया। रविवार को पंचकोसी परिक्रमा का दुसरा पड़ाव नदांव में होगा।