CRIME

अहियापुर हत्याकांड:  मुख्य आरोपित समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण, रिमांड पर लेगी पुलिस

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

अहियापुर तिहरे हत्याकांड में नामजद तीन फरार आरोपियों ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालो में संतोष यादव, मनोज यादव और बटेश्वर यादव शामिल हैं। सरेंडर की पुष्टि राजपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस पूर्व में सरेंडर कर चुके दो अभियुक्तों कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

मामले में इससे पहले महेंद्र यादव और सलीम अंसारी पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी जिसके बाद संतोष, मनोज और बटेश्वर को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

बता दें कि अहियापुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस ने संतोष यादव, मनोज यादव समेत कई लोगों को नामजद किया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की थी। रविवार को आरोपितों का स्कार्पियो कोचस से बरामद किया गया था।

आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने संतोष यादव और मनोज यादव के अहियापुर स्थित मकानों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी। इसके अलावा धनसोई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बटेश्वर यादव के घर की भी कुर्की की तैयारी कर ली गई थी।

राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह पुलिस की सख्ती और न्यायालय की सक्रियता का परिणाम है कि अब आरोपी खुद सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड पर लिए जाने के बाद आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी ली जाएगी। आरोपितों के सरेंडर के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button