OTHERS

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया धरना 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

विभिन्न मांगों को लेकर बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा से जुड़ी स्वास्थ्य कर्मियों का 26वें दिन भी हड़ताल जारी रहा। उन्होंने सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन के समक्ष धरना और विरोध प्रदर्शन किया।

धरना की अध्यक्षता बिहार संविदा संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ममता कुमारी व संचालन जिला सचिव सरिता कुमारी ने किया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने समान काम का समान वेतन, संविदा कर्मियों को नियमित करने, लंबित वेतन का भुगतान समय से करने व फेस अटेंडेंस वापस लेने जैसे तमाम मुद्दों पर आवाज बुलंद किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 26 दिनों से हड़ताल पर हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है। हमारी सभी मांगें जायज है, इसे सरकार को मान लेनी चाहिए। जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर महासंघ गोप गुट के जिला सचिव महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार, संतोष कुमार सिंह, श्याम राय आदि ने धरना को संबोधित किया। प्रदर्शन में रीता कुमारी, ललिता कुमारी, कुंती कुमारी, कंचन कुमारी, सीमा कुमारी, रिंकू कुमारी, मुन्नी कुमारी, पूनम कुमारी, बबली कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, सरोज कुमारी, सविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, बिनानी कुमारी, रेणु कुमारी , मुन्नू कुमारी समेत अन्य कर्मी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button