CRIME

सेब से लदे ट्रक में बरामद हुआ 64 लाख का शराब, दो गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट ऊपरी गंगापुल पर रविवार की शाम उत्तर प्रदेश से बक्सर में प्रवेश करने के समय एक डीसीएम ट्रक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जांच के समय प्रथम दृष्टि सेब से लदा हुआ ट्रक प्रतीत हो रहा था लेकिन जांच करने के बाद सड़े गले सेब के बोरे के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया था। इस दौरान दो व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बिनोद कुमार और मोहन सिंह है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों व्यक्तियों में स्वीकार किया है कि हिमाचल प्रदेश से शराब का खेप चला था तथा पूर्णिया में उसकी डिलीवरी दिया जाना था। ट्रक में 597 कॉटन शराब जब्त किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 5301 लीटर है जिसका बाजार मूल्य 64 लाख रुपया आंका गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मद्द निषेध अधिनियम के तहत अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार निरीक्षक मद्द निषेध के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक मद्द निषेध संतोष कुमार पाठक और अवर निरीक्षक मद्द निषेध प्रिंस कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button