Accident

ज्योति चौक के नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, नहीं हुई पहचान 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के ज्योति प्रकाश चौक के समीप गुरुवार की दोपहर नहर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे एक अधेड़ ज्योति प्रकाश चौक के समीप नहर में अचानक गिर गया। नहर में पानी काफी होने के कारण अधेड़ गहरे पानी में डुब गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। रास्ते से गुजर रहे जिले के एक वरीय अधिकारी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वी वारियर्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के युवकों ने करीब आधे घंटे के मेहनत के बाद नहर से निकाला। पुलिस ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button