CRIME
देसी कट्टा और कारतूस के साथ स्कार्पियो सवार गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
वाहन जांच के दौरान औद्योगिक थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद स्कार्पियो सवार युवक को जेल भेज दिया।



मिली जानकारी के अनुसारक पुलिस अहिरौली बांध के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच अहिरौली निवासी सुरेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव उसी रास्ते से स्कॉर्पियो से जा रहा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो रोक तलाशी ली तो उसमें से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।





