9 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत,

बीआर दर्शन। बक्सर
नये वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव देवेश कुमार द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक विधिक सेवा सदन भवन में की गई।
अवर न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन हम लोग प्रत्येक वर्ष करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत का कैलेंडर भी प्राप्त हो गया है। न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए आप सभी पूर्व से ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी कर ले। सुलह के आधार पर निष्पादित होने वाले वाद के दोनों पक्षकारों को न्यायालय के द्वारा नोटिस निर्गत कर उन्हे पूर्व से ही वादों को सुलह करवाने हेतु प्रेरित करें। जिले में कार्यरत सभी थाना के माध्यम से वाद के पक्षकारों को सूचित कर तथा उन्हें न्यायालय में आकर अपने वादों को सुलह करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। बैंक ऋण वाद के पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह करवाने में उन्हे विशेष लाभ भी दिया जाएगा। मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, देवराज, राम चंद्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, कमलेश सिंह देव, प्रतीक मिश्रा, विष्णु प्रिया, नेहा त्रिपाठी आदि अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।