CRIME

8 वर्षों से फर्जीवाड़ा के मामले में फरार आरोपी शिक्षक कलेक्ट्रेट के समीप से गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

ब्रह्मपुर थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। फर्जीवाड़ा मामले में आठ वर्षों से फरार चल रहे शिक्षक को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार शिक्षक को लेकर तत्काल थाना चली गई। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को आरोपी शिक्षक को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी प्रखंड के तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के तवकल राय के डेरा निवासी मनधीर यादव के पुत्र हरे कृष्ण यादव कन्या मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे थे। सरकार के निर्देश पर वर्ष 2017 में जांच अभियान चलाया गया। जांच में ब्रह्मपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के मामले में दोषी पाया था। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी द्वारा ब्रह्मपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपी हरे कृष्ण यादव उस समय कन्या मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर में प्रखंड शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार चल रहे थे।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी शिक्षक को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button