77 वें स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेंगे छह प्लाटुन, किला मैदान में बहाया पसीना

बीआर दर्शन | बक्सर
77 वें स्वतंत्रता दिवस काे लेकर जिले में तैयारिंया अंतिम चरण में पहुंच गई है। रविवार काे किला मैदान में पुलिस के छह प्लाटुन ने परेड का अंतिम रिहर्सल किया। इस दाैरान ध्वज सलामी का भी रिहर्सल किया गया। एसपी मनीष कुमार, सदर एसडीपीओ और मुख्यालय डीएसपी ने परेड का निरीक्षण किया। प्लाटुन में चयनित जवानाें ने रविवार काे जमकर पसीना बहाया। रविवार काे सुबह और शाम काे भी परेड का रिहर्सल किया।
छह प्लाटुन परेड में ले रहे है हिस्सा: सार्जेंट मेजर उमेश चंद्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के माैके पर किला में आयाेजित परेड में छह प्लाटुन हिस्सा ले रहे है। जिसमें महिला सिपाही, पुरुष सिपाही, सैप के जवान और पीटीसी के दाे प्लाटुन हिस्सा लेंगे। परेड में छात्राें का समुह भी हिस्सा लेता है। परेड की तैयारियाें काे लेकर रविवार काे किला मैदान में जवानाें ने जमकर पसीना बहाया। जवानाें ने कई बार परेड कर अभ्यास किया। अभ्यास परेड के दाैरान ध्वजाराेहण का भी अभ्यास किया गया। परेड का कमांड अमन कुमार मिश्रा और राहुल कुमार कर रहे है। परेड का निरीक्षण रविवार काे एसपी मनीष कुमार, सदर एसडीपीओ गाेरख राम और मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने किया।
सुरक्षा का रहेगा पुख्ता प्रबंध: स्वतंत्रता दिवस के माैके पर किला मैदान में झंडाेत्ताेलन किया जाता है। झंडाेत्ताेलन के वक्त डीएम एसपी से लेकर तमाम बड़े अधिकारी माैजूद रहते है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किला मैदान में सुरक्षा काे लेकर पुख्ता प्रबंध किया है। किला मैदान के चाराे तरफ वाॅच टावर बनाकर निगरानी की जाएगी। इसे लेकर पुलिस अधिकारियाें काे निदेशित किया गया है।