6 अप्रैल को सारीमपुर से चाेरी बाइक वीर कुंवर सिंह पुल से हुई बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारीमपुर से चाेरी गई बाइक बुधवार काे गंगा पुल से बरामद हाे गई। पुलिस ने बाइक काे जब्त कर लिया। पुलिस बाइक चाेर के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल काे बड़की सारीमपुर गांव के नसीम खां की अपाची बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। चाेराें ने उनकी बाइक दरवाजे के सामने से गायब कर दी। पीड़ित ने मामले काे लेकर औद्याैगिक थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इसी दाैरान बुधवार काे सुबह औद्याैगिक थाना पुलिस काे सूचना मिली कि एक अपाची बाइक लावारिस रुप से खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक काे जब्त कर जांच किया ताे पता चला कि बड़की सारीमपुर से गायब नसीम खां की बाइक है। पुलिस ने बाइक काे जब्त कर थाना लेकर चली गई। औद्याैगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बाइक काे जब्त कर लिया गया है। गंगा पुल के आसपास लगे सीसीटीवी काे खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी के माध्यम से बाइक चाेर के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास किया जा रहा है।