CRIME

प्रेम विवाह के एक वर्ष बाद पति समेत ससुराल वालाें पर एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

प्रेम विवाह काे एक वर्ष भी नहीं गुजरे की पति और पत्नी के बीच अनबन हाे गई। अनबन इतनी बढ़ गई कि विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र एक गांव की एक युवती की शादी पिछले वर्ष मई में आरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णु के पुत्र सुनील के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के पूर्व दाेनाें के बीच प्रेम संबंध भी था। शादी के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हाेने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि विवाहिता के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे थे। मारपीट से परेशान विवाहिता ने मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। विवाहिता ने पुलिस काे बताया कि ससुराल वालाें के प्रताड़ना से उसका गर्भ भी खराब हाे गया था। ससुराल वाले शादी से पूर्व गर्भवती हाेने का हवाला देते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। पिछले दिनाें ससुराल वालाें ने मारपीट कर विवाहिता काे घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर विवाहिता के मायके वालाें ने समझाैते का कई बार प्रयास किया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में पति के साथ सास, ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button