CRIME

24 घंटे भी आरोपी को हिरासत में नहीं रख पाई टाउन थाना पुलिस, हाजत से हुआ फरार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

प्रेम प्रसंग में युवती को लेकर फरार युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस 24 घंटे तक हिरासत में नहीं रख पाई। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर टाउन थाना से फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद टाउन थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी को ढुंढ़ने संभावित ठिकानों पर पहुंच छापेमारी की। हालांकि देर शाम तक आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर रहा। आरोपी के फरार होने से टाउन थाना की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। फरार युवक की पहचान शहर के खलासी मोहल्ला निवासी फरहान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरहान का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि युवक घर छोड़कर युवती के साथ फरार हो गया। मामले में युवती के परिजनों ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद टाउन थाना पुलिस ने दोनों को पंजाब के लुधियाना से बरामद कर रविवार की शाम बक्सर लाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया, जबकि फरहान को टाउन थाना की हाजत में बंद किया गया था। सोमवार की सुबह उसने पुलिस को चकमा देते हुए हाजत से फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली, थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button