22 और 23 को जिला के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा का होगा बहिष्कार

बीआर दर्शन | बक्सर
सदर अस्पताल में मंगलवार की रात हुए महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मियों के हाथापाई और दुर्व्यवहार किया गया। घटना को लेकर बुधवार की शाम बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर सहमति जताई गई। सुरक्षा को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को पुरे जिला के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।


भासा के जिला सचिव डॉ संजय कुमार ने बताया कि चिकित्सकों और कर्मियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार को पुरे जिला में ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया है। जिसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके तहत ओपीडी के साथ आपातकालीन सेवा भी बाधित किया जा सकता है।





