14 सुत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया विशाल प्रदर्शन

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के निर्णय के अनुसार शनिवार को सिविल सर्जन सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिला के सैकड़ो आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर ने जिला स्वास्थ्य समिति बक्सर के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक सह राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, मीरा देवी, डेजी देबी ने संयुक्त रूप से किया।
संयोजक सह राज्य उपाध्यक्ष सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 मई को भारत के 10 श्रम संगठन ऑन में एक दिवसीय हर साल का आह्वान किया है। इसमें बिहार एवं बक्सर के तमाम आशा एवं आशा फैसिलिटेटर शामिल होंगे और अपने अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन करेंगी। आशाओं के लगातार प्रयास के चलते संस्थागत प्रसव जन्म मृत्यु दर, मातृ शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण कार्य में काफी प्रगति हुई है। सरकार पूर्व के समझौते को लागू नहीं कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर किए गए कार्यों की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन पटना उच्च न्यायालय बिहार सरकार भारत सरकार तथा मानवाधिकार आयोग ने किया है। परंतु फिर भी सरकार के द्वारा ₹2500 मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार मांगों की पूर्ति नहीं करती तो अगस्त 25 में अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने को बाध्य होगी, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।
मंत्री भारत सरकार के द्वारा सदन के अंदर आशा के प्रोत्साहन राशि बढ़ाने समेत कई निर्णय लिया जा चुका है। आशा को मजदूर का दर्जा देकर 26000 रुपया वैधानिक मजदूरी सहित अन्य सवाल को हड़ताल होगा। बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हड़ताल में रहते हुए चलो ‘गांव की ओर’ नारे के साथ बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में सभा कर बिहार सरकार को बेनकाब किया जाएगा।
अंत में 14 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को सौंपा गया। सभा को किसान नेता परमहंस सिंह, हरेराम सिंह, मंजू देवी, कंचन कुमारी, नीतू देवी, संतोषी देवी, मुरैना देवी, शीला देवी, अनु देवी ने सम्बोधित किया।