14 मार्च को नौ बेंचों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में सलटाये जाएंगे मामले

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, के निर्देश मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह -अध्यक्ष- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अध्यक्ष प्रधान जिला जज काजल झांब के नेतृत्व मै कुल नौ बेंच का गठन किया गया है। जिसमें एक न्यायिक पदाधिकारी, एक पैनल अधिवक्ता और एक पीठ लिपिक राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित वाद के सुलह के आधार पर निपटारे का कार्य करेंगे।

सुलहनिये वादो को चिन्हित कर इन्हे निष्पादित करने के लिए प्रथम पीठ में मनोज कुमार प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, पैनल अधिवक्ता रामा नंद मिश्रा के बेच में भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित वाद, उनके सर्टिफिकेट वाद, वैवाहिक वाद एवं मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के मामले का निष्पादन करेंगे, द्वितीय पीठ में सुदेश कुमार श्रीवास्तव, दीपिका केसरी बेच इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं ग्राम कचहरी से जुड़े मामलों का निष्पादन करेंगेl तृतीय पीठ में संजीत कुमार सिंह, रेणु रणविजय ओझा बेच पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बंधन बैंक, अनुमंडल न्यायालय में लंबित मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन करेंगेl चौथी पीठ में अमित कुमार शर्मा, मधु कुमारी बेच में अनुमंडल न्यायालय के आपराधिक वादों को साथ ही आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगेl पांचवी पीठ में कमल कुमार, विष्णु दत्त द्विवेदी बेंच मे श्रम विभाग, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बक्सर एवं डुमरांव, भूमि अधिग्रहण के मामलों का निष्पादन करेंगेl छठी पीठ में मानस कुमार वत्सल, सेवानंद उपाध्याय बेंच में खनन विभाग, वन विभाग, ग्राम कचहरी से संबंधित मामले, यूको बैंक से संबंधित मामले साथ ही उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से संबंधित मामलों l सातवीं पीठ में भोला सिंह, राजीव कुमार मिश्र बेंच में,अरिहंत बैंक, सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड एवं अन्य बैंकों से संबंधित मामले और टीवीएस क्रेडिट और एचडीबी फाइनेंस सर्विस एवं अन्य बैंकों के मामले, आठवीं पीठ में महेश्वर नाथ पांडे, ज्योति शंकर एवं धर्मेंद्र कुमार बेंच में बिजली, सोनाटा फाइनेंस बैंक एवं जिला परिवहन विभाग के मामले, नवीं पीठ मे मानवेंद्र सिंह, कंचन कुमारी बेंच न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित अपराधिक मामले, साथ ही माप तौल विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, बक्सर एवं डुमरांव से संबंधित मामलो का निष्पादन करेंगेl


जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव नेहा दयाल ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हम सभी जिला वासियों को इसे आपसी सौहार्द से जिले के लगभग सभी न्यायालय में लंबित लगभग तीन हजार मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य को पूरा करना है। जिसमें बैंक से संबंधित मामले के निष्पादन के लिए भी बैंकों द्वारा विशेष छूट देने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर आप यदि लोक अदालत आते है तो बैंक ऋण माफी में आपको विशेष छूट दी जाएगी। लोक अदालत जनता की अदालत है और इसे आप सब की पहल से ही सफल बनाया जा सकता है।





