OTHERS

कोरानसराय के बदले थानाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को मिला कमान

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कोरान सराय थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापित जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शाहाबाद रेंज के डीआईजी के निर्देश पर वर्तमान कोरान सराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को पुलिस लाइन और राजपुर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को कोरान सराय थाना का कमान सौंपा गया। 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापित स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button