12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ राज्य कार्य करने के निर्णय अनुसार शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा चिकित्सा संघ जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह प्रमिला देवी मंजू देवी आदि ने किया। प्रदर्शन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष पहुंच एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष ने कहा पिछली हड़ताल के समझौते को सरकार लागू नहीं कर रही है जबकि आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर की सेवा के कारण सरकारी संस्थागत प्रसव और जन्म मृत्यु दर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। कोरोना महामारी संबंधी विभिन्न निरोधात्मक कार्यक्रम, टीकाकरण, जैसी कई महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करतीं हैं। हड़ताल में मानदेय शब्द को तोड़ मरोड़ कर एक राज्यशाही शब्द पारितोषिक लिख दिया गया। इनके पारितोषिक भुगतान में भी काफी परेशानी होती है।
एनएचएम के संविदा कर्मियों की चल रहे अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार को सम्मानजनक समझौता करके जनहित में समाप्त करने के बजाय सरकार के द्वारा दमनात्मक कार्रवाई संबंधी पत्र निर्गत किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्री मांग जो मुख्यमंत्री को संबोधित है सिविल सर्जन को सौंप दिया। सभा को मनोज चौधरी, हरेराम सिंह, कंचन कुमारी, डेजी देवी आदि ने भी संबोधित किया