होली पूर्व लाखो रुपए के शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
होली पूर्व उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 150 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ के बाद उत्पाद पुलिस ने जेल भेज दिया।


उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि रविवार की रात वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शराब को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही थी। ट्रक को रोककर जांच किया गया। ट्रक में करीब 140 पेटी से अधिक विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद किया गया। उत्पाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। चालक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कानीगोल गवास गांव के नरेश शर्मा का पुत्र बीरबल कुमार है। वहीं एक कार में छुपा कर 9 पेटी शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर औद्योगिक थाना क्षेत्र के गड़नी गांव के राजू यादव के पुत्र उमेश यादव और बिरेंद्र यादव के पुत्र बबलू यादव है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।





