CRIME

हाजत से संदिग्ध वाहन चोर फरार, पुलिस कर रही है छापेमारी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

औद्योगिक थाना के हाजत से संदिग्ध वाहन चोर फरार हो गया। वाहन चोर के फरारी के बाद थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर काफी प्रयास किया। पुलिस वाहन चोर के फरारी मामले में एफआईआर दर्ज संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाना पुलिस बुधवार की शाम वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के दिव्यांशु कुमार को पकड़ा गया। युवक पर पुलिस को बाइक चोर गिरोह का सदस्य होने की आशंका थी। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद हाजत में बंद कर दिया था। गुरुवार की सुबह युवक शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी युवक के फरार होते ही थाना में अफरातफरी मच गया। पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन युवक पुलिस को चकमा देकर उनकी नजरों से ओझल हो गया। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार युवक के गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button