हथियार और शराब के साथ महिला समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल

बीआर दर्शन। बक्सर
ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने शराब और देसी कट्टा के साथ महिला समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव नियासी विजय यादव के पुत्र संजय यादव को 32 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने एवं उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खंगालने पर पता चला कि उसके पास एक अवैध हथियार है। जानकारी मिलते ही टीम बनाकर संजय यादव के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में उनके पिता विजय यादव के द्वारा बताया गया कि उक्त हथियार को रुनी देवी के घर छिपा कर रखा है। इसके बाद महिला के घर छापेमारी कर हथियार बरामद कर लिया गया। महिला को भी अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।