हथियार और गाेली के साथ नाबालिग समेत तीन पकड़ाये, हुई कार्रवाई

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर पुलिस काे साेमवार काे बड़ी सफलता मिली है। डुमरांव अनुमंडल के मुरार थाना और डुमरांव थाना पुलिस ने हथियार के साथ तीन काे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आराेपिताें में एक नाबालिग छात्र भी है। पुलिस ने पकड़े गए सभी काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि साेमवार काे मुरार थाना पुलिस काे सूचना मिली कि ओझा बरांव में एक स्कूली छात्र देसी कट्टा लेकर घुम रहा है। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी किया। छात्र काे तत्काल निरुद्ध किया गया। छात्र के पास से एक कट्टा और पंजा बरामद किया गया। स्कूली छात्र से मिली जानकारी के मुताबिक ओझा बरांव के लक्ष्मण साह के घर से एक दाे नाली बंदूक और 29 गाेली बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल लक्ष्मण साह काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित ने बताया कि बरामद हथियार गांव के हरेन्द्र सिंह उर्फ हरेन्द्र यादव का पुत्र पवन कुमार का है। पवन के खिलाफ भी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं डुमरांव थाना पुलिस काे सूचना मिली कि सुराैंधा गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार रखा हुआ है। तत्काल सूचना मिलने वाली जगह पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दाैरान सुराैंधा गांव के नथुनी राम काे देसी राईफल के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ के साथ डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत, मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, नेजाम अख्तर, अमरेश कुमार, रितेश कुमार के साथ पुलिस बल के जवान थे।