OTHERS
हत्या के मामले में दो अभियुक्तो को आजीवन कारावास, लगा जुर्माना

बीआर दर्शन | बक्सर
मेड़ के विवाद में हुए हत्या के मामले में शनिवार को एडीजे 5 ने आरोपितों को दोषी पाकर सज़ा सुनाई। दोनों अभियुक्तों आजीवन कारावास के साथ जुर्माना भी लगाया।


अपर लोक अभियोजक शेषनाथ सिंह व आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि सिकरौल थाना क्षेत्र बिक्रम इंग्लिश गांव में 26 मार्च 2018 में मेड़ काटने के विवाद में दो भाई मुद्रिका सिंह व चंद्रिका सिंह का आपस में मारपीट हो गया। जिसमें चंद्रिका सिंह जख्मी हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मामले में मुद्रिका सिंह व विनोद सिंह खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी मामले में न्यायाधीश ने गवाहों वो साक्ष्य के आधार पर दोषी पाकर मुद्रिका सिंह उर्फ मदारी व विनोद कुमार सिंह उर्फ मगनी सिंह को आजीवन कारावास के साथ 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।





