हत्या के नीयत से कार सवार का कर रहे थे रेकी, चढ़े पुलिस के हत्थे

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना पुलिस काे रविवार की देर शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तीन हथियार और आठ गाेली के साथ चार आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें से पूछताछ के बाद पुलिस सभी काे जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि रविवार की शाम टाउन थाना पुलिस काे गुप्त सूचना मिली कि यमुना चाैक के समीप एक पर बाइक सवार युवकों द्वारा हथियार के साथ एक कार सवार का रेकी किया जा रहा है। कार सवार की हत्या करने की नीयत से रेकी की जा रही थी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर वाहन जांच अभियान शुरु किया गया। वाहन जांच के दाैरान यमुना चाैक के समीप से अपाची बाइक पर सवार दाे युवकाें काे देखा गया। पुलिस काे देख बाइक सवार भागने के फिराक में लग गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक के साथ उसपर पीछे बैठे युवक काे पकड़ लिया। युवक के पास से एक देसी पिस्टल और पांच गाेली बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के अहिराैली के शिवनारायण यादव का पुत्र राेहित कुमार यादव है। युवक के खिलाफ औद्याैगिक थाना में पूर्व से भी मामला दर्ज है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद की कई कार्रवाई में टाउन थाना पुलिस ने शिवपुरी के सुनील पांडेय के पुत्र अमित पांडेय और सिकराैल थाना क्षेत्र के घुनसारी गांव के विष्णु सिंह के पुत्र अरविंद सिंह और धनजी राम के पुत्र सुधीर राम काे गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और तीन गाेली बरामद किया गया। पूछताछ के बाद सभी काे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ के साथ टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, प्रिया दत्ता, डीआईयू टीम के सदस्य और टाउन थाना के जवान थे।