हंगामा के बीच एक बार फिर जदयू जिलाध्यक्ष बने अशोक कुमार सिंह

बीआर दर्शन | बक्सर
जबरदस्त हंगामे के बीच गोयल धर्मशाला में जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अशोक कुमार सिंह को एक बार फिर जिलाध्यक्ष चुना गया। हालांकि चुनावी प्रक्रिया काफी हंगामेदार रही। हंगामा को संभालने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी।


जिलाध्यक्ष पद के संगठन चुनाव में जिला निर्वाची पदाधिकारी, जिला पर्यवेक्षक बक्सर एवं सभी डेलीगेट गोयल धर्मशाला में पहुंचे। जिला भर से जदयू कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। जदयू के चुनावी प्रक्रिया के तहत सदस्यों के द्वारा जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नवनिर्वाचित हुए। जदयू के आजाद सिंह राठौर ने बताया कि जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जी का पुनः नव-निर्वाचन होना समर्पित कार्यकर्ताओं के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। यह पुनर्निर्वाचन उनके कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में जिला इकाई ने संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को नई गति प्रदान की है। अशोक कुमार सिंह ने सदैव पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बक्सर जिला संगठन नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगा।

इस अवसर पर संगठन चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी सम्मानित डेलीगेट्स को हार्दिक बधाई।




