OTHERS

स्वतंत्रता सेनानी का मनाया गया प्रथम पुण्यतिथि, दिव्यांगजनो और असहायों को दी गई मदद

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नगर के सुमेश्वर स्थान मोहल्ले में स्वतंत्रता सेनानी का प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। अधिवक्ता दयासागर पाण्डेय और सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सदानंद पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर दिव्यांगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें भोजन भी कराया। दोनो अधिवक्ताओ ने सर्वप्रथम स्व. पिता सदानंद पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों और भावुक हृदय से अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दूर-दराज से मौके पर पहुंचे दिव्यांग व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए।

इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय और उनके बड़े भाई ने कहा की हमारे पिता ने हमें हमेशा समाज सेवा का महत्व सिखाया। यह आयोजन उसी शिक्षा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। आज ही के दिन पिछले वर्ष पिताजी का निधन हो गया था। इस आयोजन में मौजूद विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सत्संग प्रमुख कन्हैया पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सदानंद पाण्डेय जैसे व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर इस प्रकार का आयोजन समाज सेवा का सबसे उत्तम उदाहरण है। यह न केवल उनकी स्मृति को जीवंत रखता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा भी देता है। इस मौके पर विहिप विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अधिवक्ता चन्द्रभूषण ओझा, एन०एस०एस० स्वयंसेवक सह पूर्व ब्रांड एम्बेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बक्सर सुंदरम कुमार, अधिवक्ता दयासागर पाण्डेय, समाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय, जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र बक्सर जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता पवन राय, जगजीवन जी, पप्पू कुमार जायसवाल,अनिल शर्मा, कन्हैया जी, सरिता कुमारी, बियफी देवी, निक्कू ओझा, सत्यम कुमार, रामभरोसा पाण्डेय, आदित्य कुमार, आषित कुमार, प्रियांशु कुमार, आयुष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button