CRIME

सिकरौल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में चली अंधाधुंध गोली एक की मौत, चार जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जमीन विवाद बुधवार की दोपहर सिकरौल थाना क्षेत्र के भाखवां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान अंधाधुध फायरिंग हुई। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गयी। जबकि चार लोगों की घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया चौबे व संजय चौबे के परिवार के बीच लगभग 30-40 सालों से करीब ग्यारह बिगहा जमीन के लिए विवाद चल रहा था। जिसमें तीस साल पूर्व स्व. शिव शंकर चौबे की गोली मार कर हत्या की गयी थी। उसी में बड़क चौबे व कन्हैया चौबे जेल से सजा काट कर लगभग एक साल पूर्व लौटे थे। वहीं उस जमीन पर संजय चौबे की कोर्ट से विजय हुई। जिसके बाद बुधवार को बड़क चौबे, गणेश चौबे, कन्हैया चौबे, बलिराम चौबे व विद्यासागर चौबे धान काटने के लिए पहुंचे थे। जिसकी विरोध करने संजय चौबे व अन्य लोग पहुंचे थे कि प्रशासन के आने पर धान कटेगा। उसी दौरान बड़क चौबे, कन्हैया चौबे व अन्य लोगों के द्वारा गोलीबारी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। उन्हें सदर अस्पताल बक्सर लेकर आया गया। जहां डाक्टरों ने संजय चौबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों धनंजय चौबे पिता स्व शिव शंकर चौबे, दरोगा पिता स्व. काशी नाथ चौब, मोहन चौबे पिता स्व. भोला, चौबे और अभिजीत चौबे का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इनका लाठी-डंडे से सिर में चोट लगी थी। सिकरौल थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने की आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मर्डर होने के बाद आयी है। जबकि थानेदार को कई बार सूचना दिया जा चुका है कि झगड़ा होने की आशंका है। उसके बाद भी नही आये। वहीं बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button