सावधान! शहर में बढ़ी उचक्काें की सक्रियता, झपट लिए सोने की चेन
बीआर दर्शन | बक्सर
शहर में उचक्काें की सक्रियता बढ़ गई है। उचक्के राह चलते महिलाओं काे अपना निशाना बना रहे है। उचक्के पलक झपकते ही महिलाओं के गले से चेन उड़ा ले जा रहे है। शुक्रवार काे शहर के दाे स्थानाें पर बाइक सवार उचक्काें ने दाे महिलाओं काे अपना निशाना बनाया। उचक्के महिलाओं के गले से साेने का चेन काट उड़ गए। जबतक महिलांए हल्ला करती बाइक सवार उचक्के फरार हाे गए। पीड़िताओं ने टाउन थाना पहुंच पुलिस काे अपनी ब्यथा सुनाई। पुलिस पीड़ित महिलाओं से आवेदन की मांग करते हुए उचक्काें की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के बाजार समिति की पूनम देवी प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम नगर भवन के तरफ टहलने के लिए जा रही थी। उसी दाैरान दाे बाइक सवार उचक्के उसके गले से साेने का चेन काट ले उड़े। उचक्के कुछ समय के बाद बस स्टैंड के समीप से सेना के जवान की पत्नी सुनैना देवी के गले से भी साेने की चेन ले उड़े। दाेनाें महिलांए टाउन थाना पुलिस से अपनी समस्या काे बताई। महिलाओं के मुताबिक दाेनाें अपाची बाइक पर सवार थे। टाउन थाना पुलिस सूचना मिलते ही सभी चाैक-चाैराहाें पर जांच अभियान शुरु कर दिया। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। जानकाराें का कहना है कि सावन माह शुरु हाेते ही महिलांए खरीदारी के लिए निकलती है। ऐसे में उचक्काें की सक्रियता भारी पड़ेगी।