OTHERS

साइबर पुलिस की तत्परता से ठगी का एक लाख रुपए हुए वापस

 

बीआर दर्शन | बक्सर

साइबर थाना पुलिस की सक्रियता से साईबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लौट आई। साइबर थाने की पुलिस ने पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाई गई।

साइबर एसडीपीओ सह थानाअध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी प्रभुजी पिता रामदयाल सिंह ने 19 मार्च 2025 को एक आवेदन दिया था। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया, जिसके बाद उनके फोन के इनबॉक्स में एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से ₹1,00,000 की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय से रिलीज ऑर्डर प्राप्त हुआ। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित प्रभुजी को उनके खाते से ठगी गई पूरी राशि ₹1 लाख वापस कर दी। इस कार्रवाई से जहां पीड़ित को बड़ी राहत मिली, वहीं उन्होंने साइबर पुलिस को धन्यवाद भी दिया। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक को खोलना नहीं चाहिए। किसी भी तरह से साइबर ठगी के शिकार होने पर इसकी तत्काल सूचना साइबर थाना पुलिस को देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button