CRIME

सरकारी नल पर कपड़ा धोने के विवाद में भसुर ने महिला को मारी गोली, रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कोरान सराय थाना क्षेत्र निरंजनपुर गांव में सरकारी नल पर कपड़ा धोने को लेकर हुए विवाद में भसुर ने महिला को गोली मार दी। महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरान सराय निरंजनपुर गांव के सुनील पासवान की पत्नी पुष्पा देवी दरवाजे के पास लगे सरकारी नल पर गुरुवार की शाम कपड़ा धो रही थी। उसी दौरान उसका भैसुर अरुण पासवान भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भैसुर ने देसी बंदूक से गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ में जा लगी। गोली चलने की आवाज पर महिला के पति और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार कोरान सराय पहुंच घटना की जानकारी ली। कोरान सराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित इलाज के लिए पटना रेफर हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी के आधार पर आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। मामले में पीड़ित परिवार द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button