OTHERS

सफ़र में ही शुरू हुआ ‘ जिंदगी का सफर’, जच्चा – बच्चा स्वस्थ 

सिकंदराबाद से वैशाली अपने गांव जा रही थी महिला ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, रेलवे कर्मियों ने किया मदद

 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

सिकंदराबाद से दानापुर जा रही ट्रेन में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अन्य कर्मियों ने महिला को मदद किया। ट्रेन को स्थानीय स्टेशन पर आधा घंटे तक रोक कर महिला का मदद किया गया। इसके बाद महिला को सुरक्षित भेजा गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद- दानापुर ट्रेन में वैशाली जिला के कैलाश चक गांव की प्रतिमा कुमारी अपने देवर प्रमोद कुमार के साथ यात्रा कर रही थी। दिलदारनगर से ट्रेन के खुलते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। प्रमोद ने इसकी सूचना स्कार्ट पार्टी को दिया। स्कार्ट पार्टी ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। मार्ग दर्शन दल के प्रधान ऋषि अभिषेक सिंह को सूचना दिया गया उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कोच को अटैंड किया गया। महिला को गरम पानी, चाय इत्यादि का तत्काल चलती ट्रेन में व्यवस्था कर दिया गया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी संजीत कुमार सिंह एवं जीआरपी से महिला आरक्षी राबड़ी देवी एवं सहायक अवर निरीक्षक सुनील सिंह के साथ गाड़ी प्लेटफार्म एक पर अटेंड किया गया। तथा उक्त महिला आरक्षी द्वारा भी उक्त महिला को सहयोग किया गया। महिला को पानी, ब्लेड इत्यादि व्यवस्था कर दिया गया। अन्य महिला के सहयोग से एक स्वस्थ लड़के का जन्म हुआ। मौके पर रेलवे डॉक्टर पहुंचकर उक्त महिला एवं बच्चे का उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया गया महिला एवं बच्चा स्वस्थ हैं। जच्चा और बच्चा के स्वस्थ होने पर सुरक्षित घर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button