Uncategorized

सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस

दांत और मुख को स्वस्थ रखने के बताए गए गुर

बीआर दर्शन | बक्सर

सदर अस्पताल में साेमवार काे विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दाैरान लाेगाें काे मुख स्वस्थ रखने के गुर बताये गए। वहीं मुख स्वस्थ नहीं रखने से हाेने वाले परेशानियाें से भाी लाेगाें काे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दाैरान मरीजाें काे ब्रश और मंजन उपलब्ध कराया गया।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के 20 मार्च काे विश्व मुख दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर साेमवार काे सदर अस्पताल में मुख दिवस मनाया गया है। दंत चिकित्सक डाॅ. अरुण दांताें काे स्वच्छ रख कर मुख काे स्वस्थ रख सकते है। उन्हाेंने दांताें की सफाई ब्रश से कैसे करना चाहिए इसके बारे में बताया। दांत के साथ-साथ मसुढ़ाे काे भी साफ रखना काफी जरुरी हाेता है। उन्हाेंने कहा कि ब्रश मुलायम हाेना चाहिए और ब्रश दिन में दाे बार करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि ब्रश बहुत ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए। बहुत ज्याद देर तक दांत काे ब्रश से घिसने से भी परेशानी हाे सकती है। दांत में किसी भी प्रकार की समस्या हाेने पर तत्काल दंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। दांताे की सही देखभाल न करने से दांत पायरिया, सड़न सहित अन्य गंभीर बीमारी हाे सकती है। डाॅ. अनिल सिंह ने कहा कि अक्सर लाेग मुख के राेग काे अनदेखा कर देते है जाे आगे चलकर भयंकर बीमारी का जड़ साबित हाेता है। सदर अस्पताल में पहुंचे मरीजों के दांतों की जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया। वहीं दांत के मरीजों के बीच ब्रश और पेस्ट का वितरण किया गया। मुख में किसी प्रकार के राेग मुख में कैंसर जैसी बीमारी काे बढ़ावा दे सकता है। माैके पर डाॅ. याेगेन्द्र प्रसाद, डाॅ. आयुषी, सदर अस्पताल प्रबंधन दुष्यंत सिंह, राजीव कुमार, संध्या कुमारी, साेनम कुमारी, साेनु सिंह, शुभम मानसिंहका, संजय कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button