Accident

सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बीआर दर्शन। बक्सर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी स्वर्गीय अवधेश कुमार के पुत्र विमलेश कुमार दुबे उर्फ छुन्नू दुबे अपने एक दोस्त के साथ बाइक से ब्रह्मपुर चौरस्ता से शनिवार की देर रात गांव जा रहा था। देवकुली स्कूल के पास एनएच 922 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना में छुन्नू की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दुसरा युवक जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रघुनाथपुर बाजार करने जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लेकर चले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक महिला भजन गोला थाना क्षेत्र के पकड़ाही गांव के भगवान ओझा की पत्नी अनीता देवी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत हुई है। घटना को लेकर अभी तक किसी के द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button