Accident

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा धनसोई मार्ग पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक बन्नी गांव निवासी स्व. महबूब अंसारी का 40 वर्षीय पुत्र सुल्तान अंसारी था।

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तान अंसारी धनसोई बाजार से काम निपटाकर अपनी बाइक से बन्नी लौट रहे थे। सिसौंधा पुल से पश्चिम की ओर पहुंचने पर, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुल्तान अंसारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया।

परिजन घायल सुल्तान को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button