CRIME

सड़क किनारे चाट में मिला वृद्ध महिला का शव, कार्रवाई में जुटी पुलिस 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव सड़क किनारे चाट में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कोचस गांव निवासी के रूप में हुई है। महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। पुलिस को उसके पास से एक झोला मिला, जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य सामान मौजूद था। आधार कार्ड के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 65 वर्ष है। मृतक महिला की पहचान लाली कुंवर, पति रामचंद, निवासी कोचस गांव, रोहतास के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह महिला पिछले दो दिनों से राजपुर क्षेत्र में विक्षिप्त अवस्था में घूमती देखी गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button