संदिग्ध परिस्थिति में स्टेशन पर मिला मोची का शव, मचा हड़कंप

बीआर दर्शन | बक्सर
स्थानीय स्टेशन पर सोमवार को एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव के संजय राम स्टेशन पर मोची का काम करते थे। सोमवार की सुबह उनका शव रिले रुम के समीप पाया गया। शव की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि बेहद गर्मी के चलते मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की सही जानकारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक स्टेशन पर मोची का काम करता था। रात में स्टेशन पर सो भी जाता था। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।