संदिग्ध परिस्थिति में महिला की माैत, परिजनाें ने लगाया हत्या का आराेप

बीआर दर्शन | बक्सर
बगेन गाेला थाना क्षेत्र के मनकी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की माैत हाे गई। महिला की माैत के बाद ससुराल वालाें ने बगैर मायके वालाें काे सूचित किए शव का दाह-संस्कार कर दिए। घटना काे लेकर मृतका के मायके वालाें ने दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दाे नामजदाें काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मनकी गांव के संताेष सिंह की शादी भाेजपुर जिला के पीराे थाना के चाैबेपुर गांव के कमला देवी की पुत्री पूनम के साथ हुई थी। पूनम की माैत संदिग्ध परिस्थिति में हाे गई। विवाहिता के माैत के बाद ससुराल वालाें ने बगैर मायके वालाें काे सूचित किए शव का दाह-संस्कार कर दिए। मृतका के मां ने ससुराल वालाें पर दहेज हत्या के लिए ससुराल वालाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बगेन गाेला थानाध्यक्ष प्रिती ठाकुर ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए भसुर सुनील सिंह और देवर प्रमाेद सिंह काे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। मामले में जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।