CRIME

संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग की मौत, दुष्कर्म की आशंका 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के महादलित बस्ती में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीण नाबालिग के मौत के बाद आक्रोश में है। ग्रामीण रेप की आशंका भी जता रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता खेत पर काम करने गए थे। आरोपी युवक के परिजन भी खेत पर काम करने के लिए गए थे। नाबालिग घर से बकरी चराने के लिए घर के बगल में ही सड़क किनारे गई हुई थी। बताया दोपहर 12:00 बजे के लगभग यह लड़की गांव के ही गुड्डू राम के पुत्र विशाल उर्फ तिवारी के बुलाने पर वह उसके घर चली गई। लगभग दो घंटे तक उसके घर के अंदर रही। आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी।  जब गुड्डू राम के बच्चों ने खेत पर जाकर इसकी जानकारी दी तो घर जब आकर देखा तो अंदर किशोरी का शव पड़ा हुआ था। जिस बात की चर्चा होते ही ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही जांच के लिए एसडीपीओ धीरज कुमार और थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह पहुंचकर पड़ताल में जुट गए। एसएफएल की टीम ने भी घटना स्थल से कई साक्ष्य को इकठ्ठा किया।

एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मृतक का घर आरोपी व्यक्ति के घर से कुछ ही दूरी पर है। घर के परिजनों ने बताया कि एक लड़के से विगत कुछ महीनों से बातचीत करती थी। शायद उसी के कहने पर यह घर आई होगी। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि इसकी हत्या कैसे हुई है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button