CRIME

शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए वीडियाे हुआ वायरल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के कलेक्ट्रेट राेड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आराेप लगाते हुए एक वीडियाे वायरल हाे रहा है। वीडियाे के वायरल हाेते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकाें काे दाे घंटे के अंदर अपना मंतव्य देने का निर्देश जारी कर दिया। वायरल वीडियाे की पुष्टी बीआर दर्शन नहीं करता है। वीडियाे वायरल हाेने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया।

गुरुवार की सुबह कलेक्ट्रेट के समीप स्थित सरकारी स्कूल में एक महिला पहुंची। महिला ने एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ गलत तरीके से छुने का आराेप लगाते हुए वीडियाे बनाती है। वीडियाे में महिला के द्वारा कहा जा रहा है कि उक्त शिक्षक के द्वारा उन बच्चियाें काे गलत नीयत से गलत स्थानाें पर टच किया जा रहा था। बच्चियाें ने घटना की जानकारी अपनी मां काे दिया था जिसके बाद उनकी मां स्कूल पहुंच शिक्षक के खिलाफ शिकायत करते हुए वीडियाे बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट भी की गई है।

वीडियाे वायरल हाेते ही विभाग में हड़कम्प मच गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकाें काे उक्त घटना काे लेकर दाे घंटे के अंदर अपना मंतव्य देने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button