शाैच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शाैच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनाें इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शाैच करने बधार में गई थी। महिला का आराेप है कि गांव के ही एक नामजद समेत तीन लाेगाें ने महिला काे पकड़ एक बागीचे में ले गए। आराेपित ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। वहीं उसके साथ गए दाे युवकाें ने घटना काे पुरा वीडियाे बना लिया। घटना के बाद आराेपिताें ने जातिसूचक शब्दाें से अपशब्द भी बाेला। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया। महिला थाना पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।