शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिराेह गिरफ्तार, महिला समेत तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

बीआर दर्शन | बक्सर
शादी के नाम पर दूसरे प्रदेशाें के लाेगाें के साथ ठगी करने वाले गिराेह के महिला समेत दाे सदस्याें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार ठगाें से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस गिराेह के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के व्यावर जिला के गाेपाल लाल के पुत्र अनिल कुमार शादी के लिए बक्सर के गुड़िया मिश्रा और उनके पति प्रमाेद दूबे के संपर्क में आया था। युवक गुड़िया से शादी करने के नीयत से बक्सर पहुंच गया। शादी के नाम पर अाराेपिताें ने दाे लाख रुपए ठग लिए और शादी का झांसा देकर युवक काे चलता किया। युवक काे जब ठगी का अहसास हुआ ताे उसने टाउन थाना पुलिस से संपर्क किया। पीड़ित ने ठगी की जानकारी पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आराेपिताें काे पकड़ कर थाना लाई। पुलिस ने ठगी में साथ देने वाले अनिल कुमार काे भी गिरफ्तार कर थाना लाई है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
साेशल मीडिया पर एसपी का फाेटाे लगाकर करते थे ठगी:
शादी के नाम पर झांसा देने वाले गिराेह के सदस्य गुड़िया मिश्रा बनारस वाले के नाम से वाट्सअप ग्रुप चलाते थे। वाट्सअप ग्रुप के डीपी में बक्सर एसपी का फाेटाे लगा रखा था। जिससे दूसरे लाेगाें काे भ्रम हाे रहा था। बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार सदस्याें के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस का कहना है कि आराेपी पूर्व में भी कई लाेगाें के साथ शादी के नाम पर ठगी कर चुके है। कई बार लाेग पुलिस के पास जाने से बेहतर अपने प्रदेश लाैट जाने में भलाई समझते है। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदूओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।