शादी के तेरह वर्षाे बाद नहीं हुआ बच्चा ताे पत्नी काे घर से निकाल रचाई दुसरी शादी
बीआर दर्शन | बक्सर
शादी के तेरह वर्ष तक बच्चा नहीं हाेने के बाद ससुराल वालाें ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दाेषियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बासुदेवाओपी के आथर गांव के हरी यादव की पुत्र पिंकी की शादी वर्ष 2010 में औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव के माेहन यादव के पुत्र नंदजी यादव के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपए और एक भैंस काे लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। महिला के साथ ससुराल वाले मारपीट और घर में कैद कर भुखा रखने का कार्य करते थे। 15 मई काे महिला काे उसके ससुराल वालाें ने घर में भुखा रख प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी सूचना मायके वालाें काे मिलने पर उन्हाेंने बासुदेवा अाेपी काे सूचना दिया था। तब बासुदेवा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला काे उसके ससुराल से मायके तक पहुंचाया था। मामले काे लेकर कई बार समझाैता कराने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि उसकेपति ने दुसरी शादी भी कर ली। बताया जाता है कि पीड़ित महिला के शादी के 13 वर्ष तक बच्चा नहीं हाेने के कारण भी उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे।