CRIME

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता था दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपित काे गिरफ्तार करने काे लेकर छापेमारी कर रही है।

महिला थाना से मिली जानकारी के मुताबिक नया भाेजपुर ओपी क्षेत्र के सुरज गुप्ता गांव के ही एक नाबालिग लड़की काे शादी का झांसा देकर एक वर्ष से याैन शाेषण कर रहा था। लड़की के द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी बरगलाता रहा। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आराेपित पूर्व से शादीशुदा है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button